CAA Protest : Delhi Police बेबस, हिंसा में अब तक 10 लोगों की मौत
Description
दिल्ली हिंसा में अब तक 10 की मौत....सुरक्षाबलों के 4 दर्जन से अधिक जवान घायल....सैकड़ों की तादाद में लोग घायल....हिंसा को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों का फ्लैग मार्च.... धारा 144 लागू.....
नई दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) कानून (CAA) के विरोध में उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी में सोमवार को भड़की हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक हैड कांस्टेबल की मृत्यु हो गई तथा DCP, ACP समेत 6 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
घायल पुलिसकर्मियों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है। इस बीच, गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली हिंसा को लेकर आपात बैठक बुलाई है।
प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। गोकुलपुरी क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों की तरफ से की गई फायरिंग में हैड कांस्टेबल रतन लाल की मृत्यु हो गई है। रतन लाल सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय से संबद्ध थे। दूसरी ओर, शाहदरा के पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा के घायल होने की खबर है।
उपद्रवी भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसूगैस भी छोड़ी। जाफराबाद में हालात बहुत अधिक तनावपूर्ण हैं। उपद्रवियों के एक पेट्रोल पंप को भी आग लगाने की रिपोर्ट है। पुलिसबल पर उपद्रवी पत्थर और बोतलें फेंक रहे हैं और फायरिंग भी की जा रही है।
उधर ऐहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो रेल ने जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एनक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद कर दिए गए हैं। मेट्रो ट्रेन सेवा वेलकम मेट्रो स्टेशन पर ही खत्म की जा रही है।
स्थिति नियंत्रण में : दिल्ली के कुछ हिस्सों में हिंसा के मद्देनजर केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और मौके पर पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। उत्तर-पूर्व दिल्ली में हिंसक संघर्ष में एक पुलिसकर्मी की मौत होने के बाद गृह सचिव का यह बयान आया है। भल्ला ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।
#CAAProtest #DelhiViolence #jafrabad #AntiCAAProtests #Zafarabad #DelhiClash #CAA #NRC #Maujpur #Gokulpuri #Section144 #Bhajanpurachowk
Visit our Website : http://hindi.webdunia.com/
Like us on Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/
Follow us on Twitter : https://twitter.com/webduniahindi
Follow us on Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/
Comments