RSTV Vishesh – 19 December 2019 : Personal Law : पर्सनल लॉ
Description
भारत एक विविधताओं से भरा देश है। यहां की ख़ूबसूरती ही यहां की डायवर्सिटी है। यहां हर जाति, धर्म, पंथ समुयदाय के लोग एक साथ ख़ुशी ख़ुशी रहते हैं। यही कमाल की संस्कृति की ओर पूरी दुनिया हमेशा से आकर्षित होती रही है। ज़ाहिर सी बात है। दुनिया की सबसे बड़ी इस डेमोक्रेसी में तमाम भिन्नताएं भी हैं। इसीलिए हमारा संविधान यानी इस देश के लोकतंत्र के सबसे पवित्र ग्रंथ को इतनी ख़ूबसूरती से बनाया गया है। इसमें सख्ती के साथ साथ लचीलापन भी है। जिसके कारण समय के अनुसार इसमें बदलाव भी किए जाते रहे हैं। एक ऐसा मुल्क जिसकी आत्मा बहुलवाद पर आधारित हो उसमें सबकी अलग अलग संस्कृतियों और अलग अलग रीति रिवाज़ों को देखते हुए। लगभग हर धर्म का अलग पर्सनल लॉ है। और तमाम एक्ट बनाए गए हैं। साथ ही साथ उनके उत्तराधिकाकर और संपत्ति कानून भी अलग हैं। सभी कानूनों में समय-समय पर संशोधन भी होते रहते हैं। ताज़ा मामला भारत में एक बहुत छोटी आबादी वाले पारसी समुदाय से जुड़ा है। देश की सर्वोच्च अदालत में एक मामला पहुंचा है जिसमें विवाह और तलाक अधिनियम 1936 में बदलाव की मांग की गई है। विशेष के इस अंक में हम बात करने जा रहे हैं, पारसी समुदाय से जुड़े ताज़ा मामले की, जानेंगे भारत में अलग-अलग धर्मों के वैयक्तिक कानूनों को, साथ ही साथ समझेंगे संविधान में शामिल नागरिक कानून संहिता के प्रावधान को....
Anchor – Vaibhav Raj Shukla
Producer - Rajeev Kumar, Ritu Kumar, Amrita Chourasia
Production – Akash Popli
Reporter - Bharat Singh Diwakar
Graphics - Nirdesh, Girish, Mayank
Video Editor - Vaseem Khan, Ravi Shukla, Chandan Kumar
Comments