RSTV Vishesh - 10 January 2020: Census 2021 | जनगणना 2021
Description
किसी भी देश के नीति निर्धारण के लिए देश के नागरिकों की सही जनसंख्या का पता होना बहुत ज़रूरी है। समाजिक, आर्थिक जानकारी के सही आंकड़ों की बदौलत कमज़ोर से कमज़ोर व्यक्ति तक पहुंता जा सकता है और हर तबके के लिए सही नीति बनाई जा सकती है। ये प्रक्रिया हर 10 साल में की जाती है। वक्त के साथ जनगणना के तरीकों में भी तेज़ी से बदलाव हुआ है। पैन पेपर से शुरू हुआ ये सफर आज पूरी तरह डिजिटल हो चला है। भारत जैसे विशाल आबादी वाले देश में जनगणना की इतनी विस्तृत प्रक्रिया अपने आप में एक अद्भुत संरचना है। देश में एक बार फिर से जनगणना का काम शुरू होने वाला है। जनगणना 2021 की प्रक्रिया अप्रेल से शुरू होने जा रही है। देश की 16 वीं जनगणना प्रक्रिया में लाखों कर्मी शामिल होने जा रहे हैं और इसमें ना सिर्फ परिवारों की संख्या गिनी जानी है बल्की इसमें मकान की स्थिती से लेकर पानी, टीवी, बिजली, शौचालय और मोबाइल, इंटरनेट जैसी तमाम जानकारियों को संग्रहित किया जाना है। विशेष के इस अंक में हम बात करेंगे जनगणना की, जानेंगे 2021 की जनणना की ख़ासियत को, इसके साथ ही जानेंगे इसका पूरा इतिहास
Anchor - Vaibhav Raj Shukla
Producer - Rajeev Kumar, Ritu Kumar
Production - Akash Popli
Reporter - Bharat Singh Diwakar
Graphics - Nirdesh, Girish, Mayank
Video Editor - Sheetal Koul, Anil Barniwal
Social Media - Aparna, Rama Shankar, Purna Chandra Mohapatra
Comments